totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>||वामन अवतार ||
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
||वामन अवतार ||
 
Posted by: Snehaghai
2014-09-05 01:22:56
926 Views
Comments : 0
 
वामन जयंती भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की
द्वादशी को मनाई जाती है। द्वादशी तिथि के दिन मनाये जाने के कारण ही इसे 'वामन द्वादशी' भी कहा जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस तिथि के श्रवण नक्षत्र में भगवान श्रीविष्णु ने, भगवान वामन का रूप लेकर जन्म लिया था। कथा वामन अवतार भगवान विष्णु का महत्त्वपूर्ण अवतार माना जाता है। भगवान की
लीला अनंत है और उसी में से एक वामन अवतार है। वामन अवतार की कथानुसार, दैत्यराज बलि ने एक बार देवताओं को हराकर स्वर्ग पर अधिकार कर लिया। जिससे
देवताओं पर अत्याचार बढ़ने लगा। देवताओं को राक्षसों के अत्याचारों से मुक्ति
दिलाने के लिये भगवान विष्णु ने देव माता अदिति और महर्षि कश्यप के घर वामन का
जन्म लिया। दैत्यराज बलि बहुत ही दानवीर था भगवान वामन यह भली-भांति जानते थे, इसलिये भगवान वामन ब्रह्मचारी का रुप धारण कर, राजा बलि से तीन पग
जमीन मांगने की इच्छा जताई तथा दानी बलि से वचन लिया। दानी बलि ने वामन देव की
इच्छा का मान रखा और वचन दे दिया। वामन रुप में भगवान विष्णु ने एक पग में स्वर्ग
दूसरे पग में पृथ्वी नाप ली और तीसरे पग के लिए जब कोई स्थान नहीं  रहा तो वचनवदॄ 
बलि ने अपना सिर भगवान के आगे रख दिया। भगवान वामन बलि की उदारता से बहुत
प्रसन्न हुए। उन्होनें बलि के सिर पर पैर रख उसे पाताल लोक पहुँचा दिया। व्रत विधि: इस दिन प्रात: उठकर स्नान करने के बाद श्रीहरि का स्मरण करना
चाहिए। भगवान वामन की पूजा करने के लिये भगवान वामनदेव की मूर्ति स्थापित कर इस
मंत्र का जाप करें-नमस्ये पद्मनाभाय नमस्ते जल; शायिने तुभ्यमर्च्य
प्रयक्षामि वाल यामन आपिणे नम: शांग धनुर्याणि पाठये वामनाय च,यज्ञभुव फ़लदा त्रेच वामनाय नमो नम:॥तत्पश्चात भगवान वामदेव की मूर्ति के
समक्ष 52 पेड़े तथा दक्षिणा रखकर पूजन करना चाहिए। भगवान वामन को दही, चावल, चीनी, शरबत, का भोग लगाना चाहिए।उसके बाद यह सभी चीजे दक्षिणा के रुप में ब्राह्मण को दान
करना चाहिए। इस दिन दान में ब्राह्मणों को एक माला, एक कमण्डल, लाठी, आसन, गीता, फ़ल, छाता, तथा खडाऊं भी
दक्षिणा में देना चाहिए। इस दिन व्रत एवं पूजा करने से भगवान वामन प्रसन्न होते
हैं और इस व्रत को करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है।                
Tags:- Vaman Pooja, Bhakti, Lord Vishnu, Lord Vaman, Vaman Dwadashi, Brahman, Maharishi Kasyapa, Bali, वामन पूजा
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved